April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*रा0 उर्दू म0 वि0 सकरी गली, गुलजारबाग, पटना में आपदा प्रबंधन की दी गई जानकारी।*

*रा0 उर्दू म0 वि0 सकरी गली, गुलजारबाग, पटना में आपदा प्रबंधन की दी गई जानकारी।*
पटना। राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय सकरी गली, गुलजारबाग, पटना में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (सुरक्षित शनिवार) के अंतर्गत विद्यालय के शिक्षक श्री मोo मोअज़्ज़म आरिफ ने आज आपदा प्रबंधन के राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ० श्रवण कुमार सिंह, उत्कर्ष एक पहल संगठन के इनचार्ज श्री अमित कुमार, सफीनह संस्था के निदेशक श्री गुलाम सरवर आजाद, आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षक श्री संतोष कुमार को विद्यालय में आमंत्रित कर विद्यालय के बच्चों को बैंडेज सीलिंग, हड्डी टूट, इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड, कार्डल मेथड, 2 हैंड, 3 हैंड, 4 हैंड सीट मेथड, 2 मैन ह्यूमन स्ट्रेचर, अग्निशमन गैस सिलेंडर में आग लगने को बुझाने का तरीका, बज्रपात ठनका से बचाव के उपाय आदि का प्रशिक्षण एवं जानकारी काफी रोचक तरीके से दिलवाई। सभी बच्चों ने काफी हर्ष एवं आनंद के साथ संपूर्ण प्रशिक्षण में भाग लिया। इन सभी प्रशिक्षणों में सबसे अधिक रोचक आग बुझाने की जानकारी रही। इस प्रशिक्षण में अनेकों बच्चों ने अपने अपने स्तर से आग बुझाने का तरीका सीखा। श्री श्रावण कुमार द्वारा बताया गया ह्यूमन हैंड स्ट्रेचर बच्चों के रोचक का विषय बना। अनेकों बच्चों ने इस तरह का स्ट्रेचर बनाकर एक दूसरे को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से सुगमता पूर्वक ले गए। श्री संतोष कुमार, प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन द्वारा बताया गया विभिन्न प्रकार का बैंडेज सीलिंग ने बच्चों का मन मोह लिया। इन्होंने घरेलू कपड़े से बहुत ही आसानी से विभिन्न प्रकार के बैंडेज बनाने की आसान विधि बच्चों को बताया जिससे आपातकाल में प्रयोग में लाया जा सके। श्री अमित कुमार उत्कर्ष एक पहल संगठन के इंचार्ज ने पैर की हड्डी टूट जाने पर किस प्रकार उसे दो तीन जगह बांधकर प्राथमिक उपचार करेंगे और किस तरह से सुगमता पूर्वक नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएंगे इसकी विस्तृत जानकारी बच्चों को दी। सफीनह संस्था के निदेशक श्री गुलाम सरवर आजाद ने अपने संबोधन में बच्चों को बताया कि आप अपने आप में कई संसाधन लेकर खड़े हैं जिससे आप आपातकाल में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की आसानी से मदद कर सकते हैं परंतु जानकारी एवं प्रशिक्षण के अभाव में हम लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। एक महिला अपने स्कार्फ, दुपट्टा आदि से किसी भी घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर सकती है। इसी प्रकार यदि किसी व्यक्ति का हाथ टूट जाता है तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति के शरीर पर पहने शर्ट का दूसरा बटन खोल कर उस स्थान पर हाथ डालकर फौरन प्राथमिक उपचार किया जा सकता है।
डॉ श्रवण कुमार सिंह, आपदा प्रबंधन के राष्ट्रीय प्रशिक्षक ने पूरे कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए विद्यालय के शिक्षक श्री मोo मोअज्जम आरिफ की खूब प्रशंसा की और कहा कि हर सरकारी विद्यालय में यदि एक आरिफ हो जाए तो सरकारी विद्यालय की दशा और दिशा दोनों बदल सकती है। इस मौके पर सफीनह संस्था से आए निदेशक श्री गुलाम सरवर आजाद ने श्री आरिफ द्वारा सरकारी विद्यालय में इस तरह के आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिलाने के प्रति सकारात्मक सोच रखने की काफी प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री संजय कुमार ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापन कर प्रशिक्षण के समाप्ति की घोषणा की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक के रूप में श्री राजेश कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव श्रीमती साबरीन खातून, विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से आमंत्रित 5 नर्सों की टीम आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.