लगातार अपराधिक घटनाओ मे हो रही वृद्धि के खिलाफ मे हाजीपुर के गान्धी चौक पर आज युवा राजद के कार्यकर्ताओ ने बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया
वैशाली जिले मे हो रही लगातार अपराधिक घटनाओ मे हो रही वृद्धि के खिलाफ मे हाजीपुर के गान्धी चौक पर आज युवा राजद के कार्यकर्ताओ ने बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा राजद नेता निर्दोष यादव ने बताया की जिस तरह से वैशाली जिले मे लगातार अपराध बढ रहा है वह बहूत चिन्ता का विषय है महूआ मे एक लड़की की गोली मारकर कर हत्या कर दी जाती है बिदूपूर मे लड़की के साथ दुराचार हो जाता है रोड मे दिनदहाड़े लोगो से पैसा छिन लिया जाता है और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धड़े बैठी रहती है बिहार के मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी जाने के भय मे रहते है प्रशासन और पुलिस शराब से कमाई मे व्यस्त है अपराधी आराम से अपराध करते रहते है हम प्रशासन से मांग करते है की अविलंब दोषियो पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो विधी व्यवस्था को मजबूती से पालन कराया जाय और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मुहैया कराया जाय हमलोग का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही वैशाली के जिलाधिकारी से मिल कर वैशाली जिला मे हो रही अपराधिक घटनाओ पर ज्ञापन सौंपेगी और हाजीपूर को अपराधिक राजधानी बनने से बचाने के लिए चरणबद्ध आंदोलनरत रहेगी पूतला दहन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राजद नगर प्रकोष्ठ के रामलाल राय,जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा,जिला सचिव बलराम गिरी,पूर्व नगर अध्यक्ष जसीम अहमद,जिला महासचिव रामइशलोक राय,वरिष्ठ राजद नेता प्रकाश राय,नगर उपाध्यक्ष रौशन चौरसिया, धर्मेन्द्र कुमार,अमित यादव,कुन्दन यादव,मो. शमशाद,मंजय पासवान,निककू यादव,आनंद गौरव,अभिमन्यु कुमार,समीद अंसारी,अमोद चौरसिया,मो.निसार,टूटू कुमार,दिपक कुमार,सुबोध कुमार,विशाल कुमार,मो. हसनैन,प्रेम शर्मा सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे
