April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मार्च के जरिए हत्यारे को गिरफ्तारी करने की रखी मांग, हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

मार्च के जरिए हत्यारे को गिरफ्तारी करने की रखी मांग, हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के मधौल चकफतेह में इंटर की छात्रा की हुई गोली मारकर हत्या के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के द्वारा शनिवार को यहां प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च के जरिए प्रशासन को चेतावनी दी गई कि अगर हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो उनका उग्र आंदोलन होगा। यहां उनके आक्रोश मार्च को लेकर बाजार में कुछ देर के लिये उहापोह की स्थिति बनी रही।
यह प्रतिरोध मार्च महुआ देसरी रोड के पुराना बाजार नीमतल्ला चौक से निकलकर थाना चौक, वाया नदी सड़क पुल रोड होते हुए गांधी स्मारक से होकर विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया। इसके बाद यह मार्च गांधी स्मारक चौक पहुंचखर सभा में तब्दील हो गई। यहां सभा की अध्यक्षता करते हुए फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा कि महुआ हत्याओं का केंद्र स्थल बनता जा रहा है। यहा छात्र छात्रा से लेकर सारे वर्ग असुरक्षित हैं। लगातार हत्याएं हो रही है। लेकिन हत्यारा पकड़ा नहीं जा रहा है। पुलिस दारू बालू के फेर में पड़ी है। जिससे उसे आय हो। वही राज्य परिषद सदस्य सफदर इरशाद व उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू ने कहा कि दिनदहाड़े महुआ के मधौल चकफतेह में इंटर की छात्रा नीतू कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और प्रशासन अभी तक हत्यारे को पकड़ने में असफल है। उन्होंने कहा कि यहां यह अपराधी और पुलिस गठजोड़ चल रहा है। उन्होंने कहा कि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो एआईएसएफ उग्र आंदोलन करेगा। प्रतिरोध मार्च में छात्र काफी आक्रोशित और वे मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस मार्च में एआईएसएफ के पिंकी विपपल्वी, राहुल कुमार, अनुज कुमार, आलोक शर्मा, राहुल कुशवाहा, उत्सव महाराज, पुरुषोत्तम कुमार, अनिकेत कुमार, रौशन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.