हरपुर मिर्जानगर किराना दुकान पर चढ़कर बाइक सवार अपराधियों ने की थी लूट की प्रयास
लूट की नीयत से की फायरिंग
हरपुर मिर्जानगर किराना दुकान पर चढ़कर बाइक सवार अपराधियों ने की थी लूट की प्रयास
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ देसरी सड़क पर हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल के पास किराना दुकान पर चढ़कर बाइक सवार अपराधियों ने लूट की कोशिश की थी। यहां लूट में असफल होने पर फायरिंग की और ग्रामीणों के जुटने पर में बाइक से निकल भागे।
यह घटना बीते शनिवार की रात करीब 9:30 बजे की है। रविवार को दुकानदार के यहां लोगों की भीड़ जुटी थी और चर्चा का बाजार गर्म था। यहां संतोष चौधरी के किराना दुकान पर बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उनके पुत्र से गल्ले की चाबी मांगी। इस बीच संतोष चौधरी के द्वारा हल्ला किए जाने पर अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग की। हालांकि भगवान का शुक्र था कि गोली उन्हें नहीं लगी। इस बीच हल्ला सुनकर आसपास के लोग दौड़े। जिसे देख कर अपराधियों ने खिसकना उचित समझा। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने जैसे ही संतोष चौधरी पर गोली चलाई वे छीप गए। जिससे उनकी जान बच गई। यह घटना को लेकर लोगों में दहशत कायम है। लोगों का कहना है कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं और घटना का अंजाम दे रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि किसी उचक्के ने इस घटना का अंजाम दिया है। उचक्का आसानी से लूट करना चाह रहा था लेकिन उसकी मंशा सफल नहीं हुई।
