April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन के साथ ही ध्वजारोपण किया गया।

पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन के साथ ही ध्वजारोपण किया गया। भुमि पूजन सह ध्वजारोपण स्थानीय पंडित श्याम झा पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।
इस संबंध में यज्ञ के मुख्य यजमान अरुण कुमार एवं यज्ञ के आयोजक मंडल के सदस्य झुनीलाल पंकज तथा संतोष कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बरडीहा तुर्की पंचायत के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। यज्ञ का शुभारंभ भूमि पूजन एवं महाबीरी ध्वजारोपण के साथ शुरू हो गया है। यज्ञ के भव्य आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है। इस मौके पर राम चन्द्र राय, पैक्स अध्यक्ष शंकर कुमार सावन, संतोष कुमार, शम्भू प्रसाद यादव, मुखिया पति शम्भू कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार उर्फ भीम, जगदीश राय, प्रेम चौधरी, राजीव कुमार, सुरेंद्र चौधरी, प्रमोद ठाकुर, मनीष कुमार, आदित्य अभिनव उर्फ पुलटी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.