April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाइक की टक्कर में पिकअप पलटी

बाइक की टक्कर में पिकअप पलटी
महुआ, । यह बात सुनकर हर कोई सोचने को मजबूर हो जाता है लेकिन यह सत्य है। बाइक की टक्कर में पिक अप सड़क पर ही पलट गई। जिससे दोनों गाड़ियों पर सवार घायल हो गए। घटना मंगलवार की पूर्वाहन महुआ मंगरू चौक से इमादपुर जाने वाली सड़क पर पहाड़पुर के पास घटी।
मिली जानकारी के अनुसार इमादपुर की ओर से लकड़ी के कुन्नी लेकर महुआ तरफ आ रहे पिक अप को सामने से आ रहे बाइक में टक्कर हो गई। इस टक्कर में पिकअप चालक संतुलन होते हुए गाड़ी को बीच सड़क पर ही पलट दी। हालांकि बताया गया है कि इस टक्कर में दोनों गाड़ियों पर सवार को हल्की चोटें आई। भगवान का शुक्र था कि बड़ी घटना नहीं हुई। लोगों ने बताया कि बाइक के बचाने में पिकअप चालक ने संतुलन खो दिया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होते हुए बीच सड़क पर ही पलट गई। लोगों का कहना है कि उक्त चौक पर हमेशा दुर्घटना हुआ करती है। यहां भगवानपुर, इमादपुर और महुआ की ओर से आने वाली गाड़ियों की मिलान होती है। जिससे हमेशा दुर्घटनाएं होती है। दूसरी ओर सड़क दुर्घटना में जंदाहा अदलपुर के 8 वर्षीय सुमन कुमार घायल हो गए। उन्हें महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर कर दिया गया। वहीं महुआ के 50 वर्षीय मुनेश्वर सिंह भी सड़क दुर्घटना में घायल हुए। उन्हें महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.