April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रेल सप्ताह पुरस्कार : मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट सेवा हेतु रेलकर्मियों को किया गया पुरस्कृत

रेल सप्ताह पुरस्कार : मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट सेवा हेतु रेलकर्मियों को किया गया पुरस्कृत

सनोवर खान


पटना: 18 मई 2022 (बुधवार) को दानापुर मंडल मुख्यालय स्थित अधिकारी क्लब में ‘ 67 वें रेल सप्ताह समारोह’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रभात कुमार द्वारा दानापुर मंडल के सभी विभागों से उत्कृष्ट सेवा हेतु चयनित रेलकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देते हुए मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के क्रम में दानापुर मंडल रेल प्रबंधक, श्री प्रभात कुमार एवं महिला कल्याण संगठन , अध्यक्षा, दानापुर श्रीमती मीनाक्षी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर पुरस्कार समारोह का शुभारंभ किया गया।
तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट सेवा हेतु ’67वें रेल सप्ताह पुरस्कार -2022′ के तहत चयनित 174 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार से पुरस्कृत किये गए।
इस अवसर पर दानापुर मंडल के सभी अधिकारी, पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों / सदस्यों सहित रेलकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान दानापुर मंडल के स्काउट व गाइड सदस्यों एवं कला समिति के कलाकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
“राष्ट्रगान”के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.