April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वरांजलि संस्था के द्धारा सौंपा गया ज्ञापन।

स्वरांजलि संस्था के द्धारा सौंपा गया ज्ञापन।

नई शिक्षा नीति (2020)के अनुरूप विधालय भवन और खेल का मैदान नहीं है, जो अनिवार्य है!

सनोवर खान ब्यूरो रिपोर्ट पटना

पटना सिटी :मारवाड़ी उच्च विद्यालय को कंगन घाट के आस पास शिफ़्ट किया जाए छात्र हित में:-शिक्षाविद डा.ध्रुव कुमार
पत्रांक:swa/37 दिनांक-18.05.22.

पटना सिटी :मारवाड़ी उच्च विद्यालय को कंगन घाट के आसपास शिफ़्ट करने हेतू स्वरांजलि का शिष्ट मंडल ने अनुमंडलाधिकारी, पटना सिटी एवं पूर्व मंत्री सह विधायक श्री नंदकिशोर यादव जी को ज्ञापन सौंपा lप्रेषित सम्माननीय श्री नंदकिशोर यादव जी पूर्व मन्त्री , विधायक सह सभापति प्राक्लन समिति बिहार सरकार
पटना:प्राचीन व प्रतिष्ठित 87 वर्षीय राजकीयकृत मारवाड़ी उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय को कंगन घाट के आस पास जमीन अधिग्रहण कर शिफ़्ट किया जाए ताकि इसकी
प्रतिष्ठा बरक़रार रहे और छात्रों का सम्पूर्ण बौध्धिक विकास हो सके ।

** कई कारणों से इस विद्यालय को शिफ़्ट किया जाना छात्रहित में होगा :

1.जब इस विद्यालय की स्थापना हुई
थी तो आबादी का घनत्व बहुत
कम था ,जो उसकी तुलना में 2022
में काफ़ी बढ़ गया है़।

2. आस पास की आबादी बढ़ने से
चूँकि विद्यालय पुरी तरह से घरेलू
परिवेश में है़ , आए दिन घरेलू
झगड़े , चीख़ चिल्लाहट , से पढ़ाई
बाधित होती है़ ।

3. साथ ही साथ भद्दी भद्दी गालियों
की “स्वर्णमाला ” छात्रों के कानों में
गूँजती हैं ,जिसको बच्चे उन्हें सुनते
और आपस में भद्दी गलियों का
प्रयोग करते हैं । कई बार शिक्षकों
ने गाली बकते पकड़ा है़।

4. शिक्षा के मंदिर में आकर गंदे
महौल से उनके संस्कार पर बुरा
असर पड़ रहा है़ ।

5. समयानुसार आज पढ़ने बाले छात्रों
की संख्या बढ़ रही है़। अधिकांश
छात्र यहीं पढ़ना चाहते हैं।

6. आबादी के हिसाब से सीट लगभग
400 का है़ ,जबकि कम से कम
600 का होना चाहिए।

7. उस मुताबिक कमरे नहीं हैं, इंफ्रा
स्ट्रक्चर की कमी है़।

8. नए वृहद भवन का निर्माण किया
जाना चाहिए .

9. ओजस्वी ,अति होनहार छात्र तो हैं
खेल का मैदान नहीं होने के कारण
उनके कौशल विकास में बाधाएँ
तो आती हीं हैं साथ हीं राज्य स्तर
के खेल कुद में उनकी सहभागिता
नगण्य हो जातीं हैं और हमारे
शिक्षक सक्षम होने के बावजूद
छात्र को अभ्यास नहीं करा पाते .
हमारे छात्र राष्ट्रीय स्तर पर जीत का
पताका लहरा सकते हैं ।

10. सड़क के साईड में जितने भी वर्ग
संचालित होते हैं ,वहाँ उच्च ध्वनि
प्रदूषण के कारण छात्रों की पढ़ाई
बाधित होती है़। वो शिक्षक की
बात को सुन नहीं पाते हैं।

11. चौक पटना सिटी पर स्थित होने
के कारण आए दिन धरना,जुलूस
प्रदर्शन के कारण पढ़ाई में बढ़ा
उत्पन्न होती है़।

12. चारों ओर घरों से घिरे होने के
कारण वायु प्रदूषण का खतरा भी
बढ़ गया है़ ।

13.किसी कारण आगजनी की घटना
घटित हो जाए तो सुरक्षा हेतु
जगह नहीं है़ ,क्योंकि गली संकरी
हैं।

14 . आटा चक्की , मसाला चक्की से
उड़ने बाले धूल से छात्र शिक्षक
खाँसने को विवश हो जाते हैं।
विगत 6 महीनों से स्कूल के पिछे
गली में शराब पीकर विद्यालय
अवधि में ख़ूब शोर मचाता है़
आदमी .

15. जाम और इन बाधाओं के कारण
कई उच्च स्तरीय वाह्य परीक्षा का
केंद्र इस विद्यालय में नहीं बनाया
जाता है़ ,जिससे विद्यालय परिवार
अपमानित महसूस करता है़ ।

16. इन वैचारिक बिंदुओं पर संस्था
के महासचिव डा. ध्रुव कुमार ने
जब स्कूल के शिक्षकों से बात की
तो शिक्षक विद्यालय को शिफ़्ट
करने पर सहमत दिखे ।

17. आदरणीय विधायक जी आप
इसी विद्यालय के छात्र रह चुके
हैं और अभी प्रबन्धकारिणी के अध्यक्ष भी हैं , छात्रहित में इसे शिफ़्ट करने पर आत्मिक विचार कर छात्र का चहुंमुखी कल्याणकर यश के भागी बनें और शिक्षा मन्त्री महोदय को अग्रेत्तर कार्यवाई हेतु पत्र प्रेषित करने की कृपा करें। जो ऐतिहासिक क़दम साबित होगा इस आशय को लेकर आज संस्था के महासचिव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा । प्रतिनिधिमंडल में डा. सूर्य प्रताप,जितेंद्र कुमार पाल,
अनिल रश्मि , आलोक चोपड़ा,नेक आलम , डा.भोला पासवान, अजय मिश्रा मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.