वैशाली बन चुकी है अपराधियों की यूनिवर्सिटी: पप्पू यादव ।
वैशाली बन चुकी है अपराधियों की यूनिवर्सिटी: पप्पू यादव । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) बीते 12 मई को कोचिंग से लौटने क्रम मे मधौल पंचायत के चकफतेह ग्राम के सुनील सिंह की 17 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । मृतक के परिजनों को सांत्वना व ढाढस बंधाने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव देर शाम पहुंचे । यहां पर परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया और घटना की जानकारी प्राप्त की। पत्रकारों से बात करते हुए श्री यादव ने कहा कि वैशाली पुलिस का दावा है कि अभियुक्त को को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसमें प्रयोग होने वाले पिस्टल की बरामदगी हो गई है ,तो फिर देर किस बात की ।3 महीने के अंदर स्पीड ट्रायल चला कर अपराधियों को फांसी पर लटका दो ,तब जाकर अपराध करने वाले का मनोबल गिरेगा अन्यथा लेट लतीफ होने पर इसी प्रकार बेटियों, बहनों ,माताओं की इज्जत लूटी जाएगी, हत्या होती रहेगी, लोग दर्शक बनकर बैठे रहेंगे ।उन्होंने कहा 10 साल की बच्चियों का गैंगरेप होता है ,इससे घिनौना और क्या हो सकता है? आज अपने घर में ही बेटियां सुरक्षित नहीं है ।अपराधियों का मनोबल इतना बड़ा है कि प्रशासन का खौफ ही नजर नहीं आता । प्रत्येक एक दिन बीच करके वैशाली जिले में कहीं न कहीं अपराधिक घटना घट ही जाती है, इससे साफ जाहिर होता है कि वैशाली अपराधियों की यूनिवर्सिटी बन चुकी है। जरूरत है ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ,तब जाकर अपराध करने वाला एक बार नहीं सौ बार सोचेगा कि अपराध करने की सजा क्या होती है ?अवैध रूप से चल रहे कोचिंग संस्थानो पर भी शिकंजा कसने की बात कही।उन्होंने कहा कि ऐसे कोचिंग संचालकों को करी से होनी सजा मिलनी चाहिए , जिससे कोचिंग संस्थानों में अपराधिक घटना न घट सके ।इस मौके पर प्रदेश महासचिव टंटू सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता मिंटू यादव, प्रभात कुमार, सुजीत कुमार, अजीत कुशवाहा ,गुलशन सिंह, नीतीश कुमार ,अमरजीत यादव, के के यादव ,मनीष कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
