वैशाली में एक सप्ताह के अंदर दो बेटियों की गोली मारकर हत्या
वैशाली में एक सप्ताह के अंदर दो बेटियों की गोली मारकर हत्या ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकर ।हाजीपुर( वैशाली) जिले में अपराधियों का मनोबल इतना ऊंचा है की महुआ में बीते 12 मई को कोचिंग से लौट रही 17 वर्षीय नीतू कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसकी आग अभी बुझी भी नहीं थी,कि आज शाम 22 वर्षीय अंकिता शर्मा को ट्यूशन पढ़ा कर लौटने क्रम में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आखिर हो क्या रहा है ?प्रशासन की खौफ अपराधियों में क्यों नहीं है ?अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और प्रशासन जांच की दुहाई देकर अपनी इतिश्री कर रही है। एक सप्ताह के अंदर दो दो बेटियों की हत्या इसे कहां तक जायज कहा जाए। जानकारी हो कि लालगंज बाजार की रविंद्र शर्मा की 22 वर्षीय पुत्री अंकिता शर्मा जो बगल के मोहल्ले में बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर वापस अपने घर आ रही थी ,बीच रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार कर घायल कर दिया ।आनन-फानन में लोग स्थानीय रेफरल अस्पताल ले गए, जहां से अंकिता को सदर अस्पताल हाजीपुर इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।अंकिता तीन बहनों में सबसे छोटी थी । वह बी कम पार्ट 2 की छात्रा थी। जो स्वयं दूसरे के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर खुद की पढ़ाई करती थी। ट्यूशन पढाने वाली छात्रा को अपराधियों ने गोली मार दी ,आखिर क्यों मारी ? अनुसंधान के बाद ही पता चल सकेगा ।जिस प्रकार वैशाली में एक के बाद एक घटनाएं हो रही है, लगता है वैशाली जिला में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है।मौत का तांडव आखिर कब रुकेगा ? वैशाली वासियों के लिए के लिए यह एक यक्ष प्रश्न बनकर रह गया है ।देखना है वैशाली प्रशासन के गिरफ्त में अपराधी कब आते हैं , यह तो आने वाले वक्त में ही पता चल सकेगा ।
