गोविंद घेघटा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से अपराधियों ने लूटा पांच लाख 96 हजार 890रुपये
गोविंद घेघटा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से अपराधियों ने लूटा पांच लाख 96 हजार 890रुपये-
सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविन्द चक घेघटा स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में बुधवार को दिन दहाड़े हथियार बंद अपराधियों ने लगभग छह लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है सात की संख्या में बैंक में घुसे अपराधियों ने बैंक कर्मियों को हथियार के दम पर बंधक बना कर दिया घटना को अंजाम दिया तथा लूट के बाद फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर सदल बल पहुंचे एएसपी अंजनी कुमार ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने बैंक कर्मियों को डरा धमका कर पांच लाख 96 हजार 890 रुपये लूट लिए । जब तक पुलिस पहुंचती तब तक सभी फरार हो गये । सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दिया है ।
