मृतक छात्रा के परिजनों से मिलकर न्याय पर भरोसा रखने का दिया सांत्वना, बीते 12 मई को कोचिंग से लौटने के दौरान गोली मारकर हुई थी हत्या
मृतक छात्रा के परिजनों से मिलकर न्याय पर भरोसा रखने का दिया सांत्वना, बीते 12 मई को कोचिंग से लौटने के दौरान गोली मारकर हुई थी हत्या
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के माधौल चकफतेह में इंटर की छात्रा की हुई गोली मारकर हत्या के बाद नेताओं का दौरा जारी है। यहां मृतिका के परिजनों को ढाढस बंधाने वालों का ताता लगा हुआ है। इसी क्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी पहुंचे और मृतका के परिजनों को ढांढस बांधते हुए न्याय मिलने पर भरोसा रखने को कहा।
उन्होंने मृतिका के परिजनों को ढाढस देते हुए कहा कि पटना करने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस विपदा की घड़ी में धैर्य और साहस रखने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के जागेश्वर राय, डॉ आसमा परवीन, अजय भूषण दिवाकर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता भी थे। यहां मधौल चकफतेह में बीते 12 मई को दिनदहाड़े इंटर की छात्रा 17 वर्षीय नीतू कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नीतू कोचिंग से लौट रही थी। इस बीच पीछा कर रहे बदमाश ने गांव के ही पंचायत भवन के पास गोली मार दी थी। घटना के बाद अघोषित लोगों द्वारा काफी बवाल किया गया था। इस घटना में मृतिका के दादा विशेश्वर सिंह द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में मृतिका के परिजनों के सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफलता पाई और उसे जेल भेज दिया गया। नीतू की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई थी। चकफतेह से प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा महुआ के फूदेनी चौक स्थित अनुपा हॉस्पिटल पहुंचे। यहां हॉस्पिटल के संचालक डॉ बी दयाल सिंह द्वारा उन्हें शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया। यहां पर लोगों द्वारा मिले विशेष सम्मान से श्री कुशवाहा काफी खुश हुए और कहा कि महुआ के लोगों में अपनत्व और प्रेम की भावना है। यहां लोगों को सम्मान के साथ स्नेह भी दिया जाता है।
