April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सारण एसपी ने किया नयागांव थाना का औचक निरीक्षण– निरीक्षण के बाद माँ कालरात्रि मंदिर डुमरी में टेका माथा–

सारण एसपी ने किया नयागांव थाना का औचक निरीक्षण– निरीक्षण के बाद माँ कालरात्रि मंदिर डुमरी में टेका माथा– नयागांव–सारण एसपी संतोष कुमार ने सोनपुर से लौटने के क्रम में सोमवार को नयागांव थाना का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के सभी अभिलेखों का अवलोकन किया तथा थाना के दैनिकी प्राथमिकी पंजी,रनिग रजिस्टर,सीडी पार्ट दो, गुंडा पंजी, सीडी पार्ट तीन सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर समीक्षा की।वहीं एसपी ने अभिलेखों के रख रखाव पर संतोष जताते हुए थानाध्यक्ष को दागियों पर नियमित नजर रखने का भी निर्देश दिया तथा सभी अनुसंधान पुलिस पदाधिकारी को कांडों के त्वरित निष्पादन व वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी युद्ध स्तर पर करने का निर्देश दिया।औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी को आनन फानन में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवानों ने सलामी दिया।एसपी ने हाजता, सिरिस्ता, सफाई व्यवस्था सहित पुलिस पदाधिकारी व जवानों के आवास भवन के चारों तरफ घूमते हुए अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने का आवश्यक निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम पेट्रोलिंग में थे लेकिन एसपी साहब के आने के खबर मिलते ही थाने पहुंच गए वहीं एएसआई छतीस प्रसाद सिंह,गीतेश प्रसाद, महिला सिपाही मंजूषा भारती, थाना मैनेजर जुली कुमारी,सीसीटीएनएस वर्षा रानी,कार्यपालक सहायक अंकित कुमार,चौकीदार ओमनाथ पासवान,विकास कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।वहीं थाना के निरीक्षण करने के बाद एसपी संतोष कुमार ने डुमरी बुजुर्ग गांव स्थित माँ कालरात्रि के मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर माता के दरबार मे माथा टेका।इस दौरान भाजपा नेता सह पूर्व बीडीसी उदय कुमार सिंह व ग्रामीणों ने एसपी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा गर्मजोशी से स्वागत किया इसपर एसपी ने मंदिर के प्रांगण में सभी ग्रामीणों के साथ फ़ोटो खिंचवाएं इस दौरान सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.