May 26, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

प्रधानमंत्री योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कसी कमर

1 min read

प्रधानमंत्री योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कसी कमर
महुआ पंचमुखी चौक स्थित एक निजी स्कूल पर हुई बैठक में मोर्चा द्वारा लिए गए कई निर्णय, आगामी 01 जून से 15 जून तक सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का लिया निर्णय
आगामी 05 जून को कामकाजी महिलाओं को सम्मानित करने पर हुआ विचार
महुआ, नवनीत कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 8 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक महुआ पंचमुखी चौक स्थित एक निजी स्कूल पर हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी 01 जून से 15 जून तक सुशासन और गरीब कल्याण योजना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में आगामी 05 जून को कामकाजी महिलाओं को सम्मानित और प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण योजनाओं को लागू किया है। उसे जमीन पर उतारने और उनके संदेशों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा। खासकर महिला मोर्चा द्वारा इस कार्य में विशेष भागीदारी निभाएगी। यहां आगामी 05 जून को प्रकाश में रखते हुए बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता हाजीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति सह भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा संगीता कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों व उनके द्वारा लाए गए गरीब योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को जागृति लाने के लिए महिला मोर्चा को आगे आना होगा। उन्होंने मोर्चा के सदस्यों को आगामी 01 जून से 15 जून तक सुशासन और गरीब कल्याण योजना को जमीनी तौर पर लाए जाने और आगे बढ़ाने पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने घर से बाहर निकली कामकाजी महिलाओं को आगामी 05 जून को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए सदस्यों को जोड़ दिया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सीमा सिंह ने करते हुए विषय वस्तु से अवगत कराया। उन्होंने आगत अतिथियों का स्वागत केले के घौंद और गुलदास्ता देकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय किसान महिला मोर्चा के कार्यकारी सदस्य ललिता देवी कुशवाहा, उपाध्यक्ष मणिमाला पांडे, मंत्री बबीता सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनीता देवी, मीना कुशवाहा, माया देवी, शकुंतला देवी, सुनैना देवी, मंजू देवी, सरस्वती देवी, प्रियंका कुमारी, रेखा कुमारी, पूर्व प्रमुख सह मंडल अध्यक्ष कल्याणी ठाकुर, मनीषा कुमारी, किरण गुप्ता, अनिता कुमारी आदि ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो कार्य किए गए हैं, वह अद्वितीय है। उनके किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। यहां बैठक में महिला स्वावलंबन पर भी बल दिया गया। पार्टी मोर्चा के मीना कुमारी द्वारा मशरूम के आचार और अन्य सामानों का स्टाल भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री महिला कल्याण योजना से काफी लाभ महिला वर्ग को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.