April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मनमानीपूर्ण तरीके से गरीबों का राशनकार्ड रद्द करने के खिलाफ होगा निर्णायक संघर्ष- बंदना सिंह

*मनमानीपूर्ण तरीके से गरीबों का राशनकार्ड रद्द करने के खिलाफ होगा निर्णायक संघर्ष- बंदना सिंह*

*राशनकार्ड रद्द करने एवं भीषण महंगाई- बेरोजगारी के खिलाफ जिलिधिकारी के समक्ष 30 मई को प्रदर्शन*

ताजपुर(समस्तीपुर)

बगैर सर्वे आफिस में बैठकर प्रखण्ड के अंदर हजारों गरीबों का राशनकार्ड रद्द करना मनमानीपूर्ण एवं जन विरोधी कदम है. तमाम रद्द कार्ड को चालू करने, छूटे का नाम जोड़ने एवं वंचितों को तत्काल राशनकार्ड देने की व्यवस्था करे प्रशासन अन्यथा भाकपा माले निर्णायक आंदोलन चलाने को बाध्य होगी।
ये बातें खेग्रामस सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए प्रखण्ड के भेरोखरा के वार्ड-12 में भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने कहा.
मौके पर भूखलू साह, सूर्यनारायण साह, संतोष कुमार, खुशबू कुमारी, सविता देवी, मुन्नी कुमारी, पूजा कुमारी, गुड़िया कुमारी, गीता देवी, खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, भाकपा माले प्रखण्ड सचिव आदि उपस्थित थे.
भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राशनकार्ड रद्द, महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ 30 मई को समस्तीपुर के जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन एवं 1 जून से ताजपुर अंचल एवं प्रखण्ड पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन भाकपा माले के बैनर तले चलाया जाएगा. उन्होंने आम- आवाम से इसमें बड़ी संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.