झरौखर थाना में नए थानाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण—-
झरौखर थाना में नए थानाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण—-शराब,अपराध नियंत्रण तथा विधि व्यवस्था रहेगी पहली प्राथमिकता– पूर्वी चंपारण–मोतिहारी जिले के झरौखर थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में अरुण कुमार ने पदभार ग्रहण किया।वे मनोज कुमार का तबादला रक्सौल थाना में होने पर उनके जगह पर आए हैं।नए थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान पहचान की। इससे पूर्व वे रामगढ़वा थाना में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया।नए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने के पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया।नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था तथा अवैध शराब पर रोक उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति स्थापित करना, अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना व पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना होगा।उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के लोगो को भी पुलिस की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बख्शे नही जाएंगे। अच्छे लोगों का सम्मान करना व अशांति फैलाने वालों लोगो तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करना मेरी पहली प्राथमिकता है।
