April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे गए जादूगर प्रोफेसर विनोद पटेल।

डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे गए जादूगर प्रोफेसर विनोद पटेल। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली )देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी जादू की कला बिखेर कर दुनिया के आंखों के चहेते जादूगर प्रो विनोद पटेल को मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड के द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया ।यह कार्यक्रम महुआ प्रखंड अंतर्गत एग्जॉल्ट इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वृषण पटेल ने प्रो पटेल के सम्मान में कहा कि यह एक संयोग दुर्घटना मात्र थी जो आज से लगभग 22 वर्ष पहले उन्होंने एक घटना में अपनी दोनों आंखें गवा देने के बावजूद भी हिम्मत नहीं हारी ।अपने हौसले के बुलंदियों के कारण दुनिया के हर क्षेत्रों में जाकर अंधविश्वास तथा पाखंडवाद के खिलाफ लोगों को जागृत करते रहे ।जहां समाज अंधविश्वास के चंगुल में फंसा है, वहीं पर प्रो विनोद पटेल ढोंगी बाबाओं के काले कारनामे को उजागर करते रहे। उन्होंने कभी अपने आप को हार नहीं मानी ,इनके इस कार्य में इनकी अर्धांगिनी श्रीमती आशा पटेल का भी भरपूर योगदान रहा। डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर लोगों ने प्रो पटेल को बधाई व शुभकामनाएं दी ।सम्मान समारोह में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रो विनोद पटेल को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी ।समारोह में अक्षय बाबू ,रामप्रीत पटेल ,पूर्व जिला पार्षद मनोज पटेल ,अशोक चौधरी ,सुरेंद्र पासवान शास्त्री, विश्वनाथ विप्लवि, प्रो वेद प्रकाश पटेल ,पैक्स अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, मुखिया दिलीप पासवान ,अनमोल कुमार ,पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष महाराज, प्रकाश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.