April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गंगा स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब

गंगा स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब
श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा महुआ हाजीपुर मार्ग, मृदंग की थाप पर पारंपरिक गीत गाते हुए हुए निकले भगतजी
महुआ, । ज्येष्ठ दशहरा (गंगा दशहरा) पर गुरुवार को यहां मठ मंदिरों में पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी में हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने बुराई को त्यागा। इधर भारी संख्या में श्रद्धालु गाते बजाते हुए गंगा स्नान के लिए हाजीपुर गए।
महुआ के कालीघाट, पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर, पंचमुखी चौक स्थित पंचानंद महादेव, कन्हौली स्थित रामजानकी मंदिर, सरसई स्थित शिव शक्ति धाम, गोविंदपुर स्थित शक्तिपीठ देवी मंदिर, सिंघाड़ा, लक्ष्मीपुर, सेहान स्थित विष्णु मंदिर, रामपुर, बोअरिया, कोआरी, हरपुर, फुलवरिया, हुसैनीपुर सहित विभिन्न स्थानों के मठ मंदिर में गंगा दशहरा पर पूजन के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ लगी रही। समसपुरा के कुशहर सहित अन्य स्थानों पर अष्टयाम यज्ञ में राम नाम का जाप होता रहा। इधर रानीपोखर डुमरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धालुओं की भीड़ हवन यज्ञ में आहुति देने के लिए उमरी। उन्होंने राष्ट्र शक्ति के लिए आहूति देकर विश्व कल्याण के लिए मन्नत मांगी। यहां पर गुरु गोष्ठी के साथ शाम में दीप यज्ञ किया गया। इधर बोर्ड से ही भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हाजीपुर निकल पड़े। गंगा स्नानियों की भीड़ से महुआ हाजीपुर सड़क दिनभर गुलजार रहा। मृदंग की थाप पर पारंपरिक गीत गाते हुए भगत जी भी मृदंग वादक ओं के साथ निकले गंगा दशहरा पर पूजा पाठ बच्चों के विभिन्न संस्कार कराने के लिए ज्यादा भीड़ हुई। हाजीपुर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर नारायणी नदी में स्नान किया। उधर हरौली स्थित बुढ़िया माई के दरबार में पूजन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। यहां गंगा दशहरा के साथ ही महिलाओं का द्विमासिक मेला शुरू हो गया। बताया गया कि आषाढ़ और साबन में प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को यहां महिला श्रद्धालुओं की भीड़ बुढ़िया माई के पूजन के लिए उमड़ती है। यह मेला महिलाओं का होता है। यहां 90 फीसद महिलाएं माई के दरबार में पहुंचकर सुख समृद्धि की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.