बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
महुआ के गोरीगामा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में डेढ सौ छात्र-छात्राओं ने लिया प्रतियोगिता में भाग, छह छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में मारी बाजी
महुआ, नवनीत कुमार
छात्र-छात्राओं में प्रतिभा को निखार लाने के लिए गुरुवार को यहां गोरीगामा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पेंटिंग सह चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
छात्र-छात्राओं द्वारा अपने तरह से पेंटिंग कर विभिन्न विषयों को दर्शाया गया। किसी के द्वारा पर्यावरण तो किसी ने मानव जीवन मैं व्यवस्था, किसी के द्वारा ऑक्सीजन तो किसी के द्वारा जल और भोजन को चित्रकला के माध्यम से उसकी उपयोगिता को दर्शाया गया। यहां डेढ सौ छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग और चित्रकला से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसमें रिया कुमारी, अनीशा भारती, अभिषेक कुमार, सलोनी कुमारी, कल्पना कुमारी और प्रीति कुमारी को सबसे अच्छी पेंटिंग के लिए मोमेंटो और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन रिलायंस परिवार की ओर से किया गया था। इस मौके पर मुखिया संजीत कुमार, सरपंच विजय मिश्र, शिक्षक रवि कुमार, प्रियंका वर्मा, मीरा कुमारी, मंजू कुमारी, इंदु देवी, रिलायंस के निशांत सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। आगंतुकों का स्वागत प्राचार्य बिंदेश्वर राम ने किया।
