April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में शिक्षाविद् मिलन सम्मान समारोह का आयोजन।

महुआ में शिक्षाविद् मिलन सम्मान समारोह का आयोजन। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के मिश्रा पेट्रोल पंप के पास ए के सरस्वती कोचिंग इंस्टिट्यूट के सभागार में समर्पण एजुकेशन संस्थान द्वारा प्रायोजित शिक्षाविद मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो वेद प्रकाश पटेल तथा संचालन अमित कुमार सरस्वती ने की ।समारोह प्रमुख रूप से विभिन्न विषयों के शिक्षाविदों ,शिक्षकों ,प्रोफेसरों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें आज के आधुनिक परिवेश में शिक्षा के बदलते परिवेश पर विस्तृत चर्चा की गई ।सम्मान समारोह में नगर पार्षद अरुण कुमार सिंह ,प्रो अरुण कुमार गुप्ता, सत्येंद्र कुमार सिंह, अजंत कुमार ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षाविदों की उपस्थिति रही ।समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षाविदों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे भारतीय समाज की शिक्षा व्यवस्था केवल डिग्री दिला सकती है, रोजी रोजगार नहीं । जहां तकनीकी शिक्षा के आधार पर बहुत सारे देश आगे निकल चुके हैं ,वही हमारे देश में खासकर गांव में मार्गदर्शन के अभाव में युवा पीढ़ी मैट्रिक ,इंटर पास करने के बाद भटक जाते हैं। इसके लिए समर्पण एजुकेशन इंस्टीट्यूट युवाओं के लिए रोजगार परक शिक्षा देने के लिए मार्गदर्शन का कार्य करती है। जिससे आज के आधुनिक परिवेश में युवा वर्ग तकनीकी शिक्षा को प्राप्त कर बेरोजगारी के दंश से बच सकेंगे ।अब समय आ गया है जब हर युवा वर्ग को तकनीकी शिक्षा को ग्रहण कर स्वरोजगार अपना कर सफल हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.