युवा लोजपा रामविलास वैशाली का संगठन विस्तार किया गया।
युवा लोजपा रामविलास वैशाली का संगठन विस्तार किया वैशाली: जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत भानबोरहा गांव में युवा लोजपा रामविलास वैशाली का संगठन विस्तार किया गया l
जंदाहा प्रखंड के भान बोरहा गांव में बाबा चौहरमल प्रतिमा स्थापित किया गया l
जिसमें प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा लोजपा (रामविलास) पार्टी के संगठन मंत्री ई० रविंद्र सिंह के द्वारा किया गया l
साथ ही संगठन विस्तार को लेकर युवा जिला अध्यक्ष उज्जवल कन्हैया के द्वारा जंदाहा प्रखण्ड के धंधुआ निवासी नीरज कुमार को पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं जंदाहा मुकुंदपुर भात निवासी रणविजय कुमार वैशाली जिला महासचिव मनोनीत किया गया l
सभा को संबोधित करते ही संगठन मंत्री ई० रविंद्र सिंह ने संगठन कि मजबूती को लेकर गाँव मे प्रखण्ड पंचायत के साथ साथ बूथ तक संगठन को मजबूती को लेकर बात करते दिखे वही युवा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल कन्हैया ने भी जिला मे संगठन कि मजबूती को लेकर पूरे जिले मे प्रखण्ड पंचायत बूथ तक कार्येकर्ता को लेकर विशेष ध्यान देते नज़र आये l
मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित लोजपा रामविलास पार्टी के संगठन मंत्री ई० रविंद्र सिंह युवा प्रदेश महासचिव पवन राज, प्रदेश सचिव सोनू सूद ,युवा जिला अध्यक्ष उज्जवल कन्हैया ,जिला सचिव विशाल कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार ,प्रखंड सचिव अशोक पासवान ,जिला सचिव विनय पासवान, प्रदेश महासचिव बबलू सिंह, प्रखंड महासचिव सुरेंद्र पासवान ,प्रखंड उपाध्यक्ष धर्मदास पासवान ,मनोज सिंह, सतीश कुमार, नीरज कुमार ,अंकुर सिंह, मनोज सिंह, अशोक पासवान, विनय पासवान, शांतनु गौतम एवं हजारों की संख्या में लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता मौजूद रहे l
