April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अभिनेता अंकित पीयूष का तिलक स्पेशल गाना ‘तिलकहरू’ 18 जून को होगा रिलीज, ट्रेलर हुआ आउट*

*अभिनेता अंकित पीयूष का तिलक स्पेशल गाना ‘तिलकहरू’ 18 जून को होगा रिलीज, ट्रेलर हुआ आउट*

बी एम भोजपुरी मेलोडीज से निर्मित तिलक स्पेशल गाना ‘तिलकहरू’ 18 जून को रिलीज होगा। इस गाने में अभिनेता अंकित पीयूष और आराध्या श्रीवास्तव नज़र आने वाले हैं, जो इस बेहतरीन गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस गाने का ट्रेलर फिलहाल बी एम भोजपुरी मेलोडीज यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया गया है। साथ ही इस गाने का रिलीज डेट भी आउट कर दिया गया, जो 18 जून है। यानी 18 जून को सुबह साढ़े 6 बजे के बाद दर्शक यह गाना सुन सकेंगे।

लिंक : https://youtu.be/dMT2qDj_648

इसकी जानकारी खुद अंकित पीयूष ने दी। उन्होंने बताया कि ‘तिलकहरू’ एक खास गाना है, जो शादी के एक रस्म तिलक के ऊपर बनाया गया है। यह मेरा दूसरा विवाह गीत है, जिसमें काम करने का अनुभव बेहद रोमांचक रहा। यह गाना शादी – विवाह में लोगों को खूब पसंद आने वाला है। हमने इसके लिए खूब मेहनत की थी। अब दर्शको से आग्रह है कि आप उस गाने को जरूर सुने और अपनी राय दें।

उन्होंने बताया कि ‘तिलकहरू’ को नंदनी शर्मा ने गाया है। कलाकार अमित राज, निहारिका राज और राजेश राज हैं। लिरिक्स कुमार सोना का है। म्यूजिक अब्दुल रहमान का है। रिकार्डिस्ट सरवन सूरी एडिटर सुरज कुमार हैं। निर्देशक जय शर्मा हैं और निर्माता अमित कुमार शर्मा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.