महुआ की बिटिया ने हैंडबॉल चैंपियनशिप में यूपी को दिलाई दूसरा स्थान
महुआ की बिटिया ने हैंडबॉल चैंपियनशिप में यूपी को दिलाई दूसरा स्थान
हरियाणा केपंचकूला में खेलो इंडिया हैंडबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महुआ के बिलंदपुर की सिमरन ने दिखाई प्रतिभा
महुआ, एक संवाददाता। हरियाणा के पंचकुला में खेलो इंडिया गेम्स प्रतियोगिता में यूपी को दूसरा स्थान दिलाने में महुआ की बिटिया का अहम योगदान रहा है। महुआ थाने के लगुरांव बिलंदपुर की समृद्धि सिंह उर्फ सिमरन ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए हैंडबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में परचम लहराई है। जिससे यूपी को ऑल इंडिया चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
मालूम हो कि हरियाणा के पंचकुला में बीते 9 से 13 जून तक खेलो इंडिया गेम्स के आयोजन में यूपी ने हैंडबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप महिला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस हैंडबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप महिला प्रतियोगिता में दूसरा स्थान दिलाने में महुआ थाने के लगुरांव बिलंदपुर की बिटिया समृद्धि उर्फ सिमरन ने खूब पसीने बहाए हैं। उनके मेहनत से यूपी को इस ऑल इंडिया में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। सिमरन के पिता संतोष कुमार सिंह, माता ममता कुमारी के द्वारा खेल को बढ़ावा देने में प्रोत्साहित किया जाता रहा है। जिससे वह इस मुकाम तक पहुंची है। सिमरन के माता-पिता के अलावा चाचा-चाची, नाना-नानी आदि ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी है। सिमरन के प्रतिभा के कायल यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी हुए हैं। उन्होंने सिमरन को बीते स्वतंत्रता दिवस के पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित कर उसे पुरस्कृत किया था। सिमरन पूर्व से ही यूपी के लिए हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेती रही है। उसके टीम के द्वारा दूसरा स्थान दिलाए जाने से यूपी में भी खुशी का माहौल है और उसके टीम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यहां इस खुशी में बुधवार को यहां लगुरांव बिलंदपुर में सिमरन के घर पर मिठाईयां बंटी और लोगों ने जश्न मनाया।
