April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आम आदमी पार्टी द्वारा ग्रामीण इलाकों में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

महिलाओं को सदस्य बनाने में ज्यादा जोर
महुआ, Navneet kumar
आम आदमी पार्टी द्वारा ग्रामीण इलाकों में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को पार्टी के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को विशेष तौर पर जोड़ने का काम किया जा रहा है।
यहां पार्टी के अशोक कुमार अकेला द्वारा सदस्यता अभियान पूरे जोश खरोश के बीच चलाया गया। इस बीच उन्होंने दर्जनों महिलाओं को सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि ग्रामीण महिलाओं को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रति महिलाओं का रुझान अधिक है। उन्होंने मधौल, चकफतेह, मंगुराही, अबाबाकरपुर, चांदसराय, पकड़ी सहित विभिन्न गांवों में भूमकर सदस्यता अभियान चलाया। इस बीच उन्होंने महिलाओं और युवाओं को अधिक संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता अभियान के तहत श्री अकेला ने लोगों को पार्टी के क्रियाकलापों और विचार धाराओं के बारे में भी जानकारी दी। बताया गया कि सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.