April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

1001 महिलाओं ने माथे पर गंगा जल से भरा कलश लेकर किया नगर भ्रमण

1001 महिलाओं ने माथे पर गंगा जल से भरा कलश लेकर किया नगर भ्रमण, लोगों को दिया शांति सद्भावना का संदेश, देवी देवताओं के जयघोष से गूंज तरह इलाका
महुआ, Navneet kumar
महुआ के नारायणपुर बुजुर्ग धानेपट्टी मठ पर आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को लेकर यहां लोगों में भक्ति परवान पड़ रही। देवी देवताओं के जयघोष से इलाका गूंजता रहा। इस यात्रा में 1001 कलशधारी महिलाओं के अलावे काफी संख्या में अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।
महुआ हाजीपुर सड़क अवस्थित बेलकुंडा चौक के पास मैदान में पहलेजा धाम से मंगाए गए पवित्र गंगाजल को श्रद्धालुओं में कलश में भरकर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर उसे स्थापित किया। पहले तो श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल से खाली कलश लेकर बेलकुंडा चौक पहुंचे। जहां मंत्रोचार के बीच कलश में गंगाजल को भरा गया। यहां से श्रद्धालु महिलाएं देवी देवताओं के जयघोष करते हुए यज्ञ स्थल के लिए निकले। उनके द्वारा इस यात्रा के मार्फत लोगों को अमन चयन, शांति, सद्भावना, प्रेम, भाईचारा और अपनत्व का संदेश दिया गया। कलश यात्रियों के आगे बैंड बाजे, घोड़े, आर्केस्ट्रा ट्राली, साधु-संत, यज्ञ के यजमान आदि चल रहे थे। पीछे से कलरश यात्रियों टोली पंक्ति बंद होकर चल रही थी। उनकी सेवा में लोग जगह-जगह लगे थे। श्रद्धालु युवा, युवतियों व बच्चे हाथ में ध्वज लेकर चल रहे थे। इस मौके पर जिला पार्षद गुंजा कुमारी के अलावा यज्ञ समिति के लोग सहयोग में लगे थे। यज्ञ बाल योगी संत रमेंद्र बिहारी दास त्यागी महाराज के निर्देशन में हो रहा है। भाजपा के सौरभ कुमार ने बताया कि सात दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ आगामी 28 जून तक चलेगा। इस महायज्ञ में रासलीला, संतो के प्रवचन के साथ झूला, सर्कस, जादूगर, खेल तमाशे आदि आकर्षण का केंद्र होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यहां यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर तरह की व्यवस्था की गई है। दूर दराज के श्रद्धालुओं के लिए भंडारा चलता रहेगा। साथ में ठंडा पेयजल, चाय आदि की व्यवस्था की गई है। यज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा है। उन्होंने बताया कि यहां महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर तरह की व्यवस्था की गई है। यज्ञ में आए संतों ने बताया कि श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ से क्षेत्र में समृद्धि आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.