April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात लोगों ने सुनी

पातेपुर के भाजपा विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान के लोमा गांव स्थित आवास परिसर में भारी संख्या में लोगो ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।इस कार्यक्रम के लिए विधायक श्री रौशन के द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से सीधा लाइव प्रसारण देखने एवं प्रधानमंत्री के बातों को सुनने की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के शुरू होने से पहले विधायक ने साप्ताहिक जनता दरबार लगाकर लोगो की समस्या सुनी एवं मौके से ही अधिकारियों को फोन द्वारा आवश्यक निर्देश दिया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रायोजित कार्यक्रम मन की बात का सीधा लाइव प्रसारण देखने एवं सुनने के लिए पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन के आवास परिसर में लोगो की भारी भीड़ जुट गई थी। इसके लिए विधायक श्री रौशन द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर आवास परिसर में ही व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी। सीधा लाइव प्रसारण के लिए बड़ा स्क्रीन टीबी के साथ है लैपटॉप भी लगाया गया था। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के पूर्व विधायक ने प्रत्येक रविवार की तरह समस्या समाधान के तहत पातेपुर एवं जंदाहा प्रखंड के दर्जनों लोगो का समस्या सुना एवं उसके निदान के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.