महुआ ताजपुर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा बाजितपुर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक के रौंद देने से साइकिल सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा बाजितपुर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक के रौंद देने से साइकिल सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बाजितपुर गांव निवासी स्व0 मुंशी राम का 60 वर्षीय पुत्र विंदेश्वर राम था। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगो ने ट्रक को चालक एवं खलासी के साथ पकड़ लिया। वही घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के घर के समीप ही महुआ ताजपुर मार्ग को बांस बल्ला आदि लगाकर जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।
मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को पातेपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी मुंशी राम के60 वर्षीय पुत्र विंदेश्वर राम अपने एक ग्रामीण के साथ साइकिल से मालपुर स्थित स्टेट बैंक से अपना काम कराकर घर लौट रहा था। जैसे ही बैंक ऑफ इंडिया बाजितपुर शाखा के सामने पहुंचा ही था कि ताजपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे वह ट्रक के टायर के नीचे आ गया। ट्रक से रौंदे जाने के कारण उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगो ने ट्रक समेत चालक एवं खलासी को पकड़ लिया तथा महुआ ताजपुर मार्ग को बांस बल्ला आदि लगाकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया।स्थानीय लोगो द्वारा घटना की जानकारी पातेपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शुभांक मिश्रा, एस आई राम शंकर कुमार, उदय शंकर दुबे समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर लगभग तीन घंटे के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। तथा उक्त रोड पर वाहनों का परिचालन शुरू कराया। इधर पुलिस ने लोगो के गिरफ्त से ट्रक के चालक एवं खलासी को अपने कब्जे में लेकर थाने में ले आई। इस मामले में मृतक के पत्नी प्रमिला देवी के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध नामजद प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
