April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जानता दरबार का आयोजन स्थानीय मुखिया सिकल देवी की अध्यक्षता में किया गया। जनता दरबार मे प्रखंड स्तर के तमाम पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड के सैदपुर डुमरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में डीएम यशपाल मीणा के दिशानिर्देश के आलोक में अपना पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम के तहत जानता दरबार का आयोजन स्थानीय मुखिया सिकल देवी की अध्यक्षता में किया गया। जनता दरबार मे प्रखंड स्तर के तमाम पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
आयोजित जनता दरबार में विभिन्न मामलों के मात्र 13 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए 05 ,नल जल नाली गली योजना के 04,भुमि विवाद 2, विविध में 02 आवेदन प्राप्त हुए कार्यक्रम के दौरान स्थानीय थाने की पुलिस जनता दरबार मे अनुपस्थित थे। कार्यक्रम में बीडीओ मनोज कुमार, स्थानीय मुखिया सिकल देवी, पुर्व मुखिया राम नरेश राय, पंकज कुमार चिंकु, सीओ मुन्ना प्रसाद, पंचायती राज पदाधिकारी रंजन कुमार, सरपंच नीतु कुमारी, मनरेगा पदाधिकारी राशिद अशरफ़, कृषि पदाधिकारी शेखर सुमन मधुकर, सीआई नरेश पासवान, पंचायत सचिव विरेन्द्र प्रसाद राय, प्रधानमंत्री आवास प्रवेक्षक सन्नी कुमार,आवास सहायक कृष्ण मोहन,अनीश कुमार, पंचायत रोजगार सेवक मनोरंजन कुमार आदि सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ ही वार्ड सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि के साथ ही भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
जनता दरबार मे प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के कर्मीयों के पास भेज दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.