कन्हौली विशनपरसी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष का चुनाव स्थगित
कन्हौली विशनपरसी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष का चुनाव स्थगित
आज होना था चुनाव
पैक्स भवन पर आज 4 मतदान केंद्रों बनाकर होना था चुनाव
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ के कन्हौली बिशनपरसी पैक्स के लिए मंगलवार को होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया गया है। प्राधिकार द्वारा यह जारी आदेश विभिन्न पदाधिकारियों को भेजा गया है। यहां पंचायत के कुतुबपुर स्थित पैक्स भवन पर 4 मतदान केंद्र बनाकर आज ही चुनाव कराना था।
सोमवार को जानकारी देते हुए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी यशवंत प्रसाद सिंह ने बताया कि कन्हौली बिशनपरसी पंचायत के पैक्स का होने वाला उप चुनाव प्राधिकार द्वारा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यहां अगले आदेश तक चुनाव की प्रक्रिया रोक लग गई है। मालूम हो कि यहां पैक्स अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया की गई थी। जिसमें 2 महिला उम्मीदवार आमने-सामने खड़ी थी। चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी भी चल रही थी। इस बीच प्राधिकार द्वारा अपरिहार्य कारणों से इस चुनाव की प्रक्रिया पर विराम लगा दी गई है। सनद रहे कि यहां पैक्स अध्यक्ष की हत्या के बाद यह पद रिक्त चला रहा है। हालांकि कार्यकारी अध्यक्ष को यहां पूर्व में बनाया गया था। इस बीच पूर्व पैक्स अध्यक्ष स्व मनीष सिंह की पत्नी गुंजा सिंह द्वारा प्राधिकार का दरवाजा खटखटाया गया था। प्राधिकार ने यहां 28 जून को चुनाव कराने का आदेश निर्गत किया था।
