April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अपराधिक घटनाओं के विरोध में स्वर्णकारों का अनशन और सत्याग्रह आज

अपराधिक घटनाओं के विरोध में स्वर्णकारों का अनशन और सत्याग्रह आज
महुआ में बैठक के दौरान स्वर्णकार संघ ने मंगलवार को सत्याग्रह और दो दिवसीय दुकान बंदी का किया ऐलान
स्वर्णकारों के फैसले से सहमत होते हुए एआईएसएफ ने भी उनके आंदोलन में साथ देने का लिया निर्णय
महुआ, नवनीत कुमार
स्वर्णकार संघ की बैठक सोमवार को महुआ पुराना बाजार में हुई। इस बैठक में स्वर्णकारो पर हो रहे अपराधिक घटना को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में संघ के द्वारा मंगलवार से उपवास और सत्याग्रह के साथ दो दिवसीय बंदी का ऐलान किया गया। इस आंदोलन में एआईएसएफ ने भी अपना समर्थन देने की घोषणा की
बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वर्णकार संघ के जिला महासचिव और महुआ के प्रखंड अध्यक्ष राजू साह ने कहा कि आए दिन जिले में स्वर्णकारों पर लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही है। बीते 02 जून को यहां पातेपुर रोड स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में डकैतों द्वारा भारी डाका दिया गया। इतना ही नहीं दुकान संचालक और उनके स्टाफ के साथ काफी मारपीट की गई। वहीं बीते दिन हाजीपुर के नीलम ज्वेलर्स पर धावा बोलकर अपराधियों ने न सिर्फ लूटपाट की बल्कि दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या भी कर दी। यहां बढ़ रही अपराधिक घटनाएं से स्वर्णकार सुरक्षित नहीं है। अब उन्हें व्यवसाय करने में डर लग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन स्वर्णकारों को सुरक्षा देने में विफल साबित हो रहा है। यहां बैठक में सामूहिक तौर पर निर्णय लिया गया कि जिले में स्वर्णकारों पर बढ़ रहे अपराधिक घटना के विरोध में 28 जून मंगलवार को गांधी स्मारक पर सत्याग्रह और अनशन किया जाएगा। इसके साथ ही दो दिवसीय दुकान बंदी का भी ऐलान किया गया। यहां बैठक में उपस्थित स्वर्णकारों ने निर्णय पर सामूहिक तौर से मुहर लगा दी। इस मौके पर महुआ बाजार के स्वर्णकार उपस्थित थे। इधर सरकारों द्वारा किए गए फैसले पर सहमति जताते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने भी उन्हें साथ देने का निर्णय लिया है। फेडरेशन के द्वारा बताया गया कि स्वर्णकारों के आंदोलन में उनकी सहभागिता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.