June 29, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस ने घर से महिला का शव किया बरामद महुआ थाने के शेरपुर छतवारा गांव की घटना, पुलिस ने मृतिका के पोते सहित घर की महिला को लिया हिरासत में

पुलिस ने घर से महिला का शव किया बरामद
महुआ थाने के शेरपुर छतवारा गांव की घटना, पुलिस ने मृतिका के पोते सहित घर की महिला को लिया हिरासत में
महुआ, नवनीत कुमार
जिसे जिगर से पाली थी और चौथेपन में बांह पकड़ कर सहारा पाने के लिए आस लगाए रखी थी। उसी की प्रताड़ना से तंग आकर एक वृद्धा ने फंदे से झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव को घर से बरामद कर लिया। यह घटना बीते सोमवार की रात महुआ थाने के शेरपुर छतवारा गांव में घटी।
मृतिका 65 वर्षीया राजकुमारी देवी गांव के स्व राम सकल शर्मा की पत्नी थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वृद्धा को घरवाले द्वारा तंग तबाह किया जाता था। अंत में कोई चारा नहीं देख उसने फंदे से झूल कर अपनी जिंदगी की लीला समाप्त कर ली। इस घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैली और देखने वालों का हुजूम उमर पड़ा। यहां जितने मुंह उतनी बातें होने लगी। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही इस घटना की सूचना मिली। उन्होंने वृद्धा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। उन्होंने यह भी बताया कि वृद्धा को पोते द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि मृतिका के पोता विनोद शर्मा के पुत्र रवि कुमार और संजय शर्मा के पुत्र करण कुमार पर प्रताड़ित करने का आरोप है। उक्त दोनों पोते दादी के साथ हमेशा गाली गलौज और प्रताड़ित किया जाता था। जिससे वृद्धा ने घर में फंदे से फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि मृतिका के पोते और घर की महिला को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जा रही है डीएसपी पूनम केसरी ने भी स्वयं थाने पर पहुंचकर इस घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हिरासत में लिए गए मृतिका के पोते और घर की महिला से पूछताछ की। इधर मृतिका का शव थाने पर लाने के बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.