April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सरकारी आईटीआई तरौरा में कुछ भी ठीक नहीं भारी अनियमितता

सरकारी आईटीआई तरौरा में कुछ भी ठीक नहीं
भारी अनियमितता
हाल महुआ के तरौरा में चल रहे औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र का, गंदगी का पसरा है साम्राज्य, शौचालय की बदबू से केंद्र सर विद्यार्थियों को रहना हो रहा मुश्किल
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के पातेपुर रोड स्थित तरौरा गांव में चल रहे सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) पर विभिन्न फीडरों में फॉर्म भरने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इससे विद्यार्थियों में आक्रोश है। शुक्रवार को यहां विद्यार्थियों ने केंद्र की अनियमितता पर कई सवाल खड़े किए।
विद्यार्थियों द्वारा बताया गया कि आईटीआई केंद्र पर फॉर्म भरने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। यहां सबसे बड़ी बात तो यह है कि फॉर्म भरने के नाम पर उनसे जो रुपए लिए जा रहे हैं उसका कोई रसीद भी नहीं दिया जा रहा है। विद्यार्थियों ने बताया कि जब फार्म भरा जा रहा है तो उनसे लिए गए राशि के रसीद भी मिलनी चाहिए। सबसे बड़ी बात तो यह है कि हर विद्यार्थी से हर तरह के शुल्क वसूले जा रहे हैं। यहां जब आईटीआई के कर्मियों से बात की गई तो वह लोग इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर गए और मुंह छिपाते रहे। यहां यूसीआई के नेता ललित कुमार घोष ने बताया कि यह आईटीआई केंद्र लूट का खसोट का अड्डा बन कर रह गया है। यहां कोई देखने वाला नहीं है। केंद्र पर गंदगी का साम्राज्य कायम है। यहां शौचालय से निकल रही बदबू विद्यार्थियों को मुश्किल कर दे रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरह गंदगी व्याप्त है संक्रमण का फैलना भी तय है। उन्होंने बताया कि सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थियों के साथ हो रहे अवैध वसूली पर जोरदार आंदोलन होगा। विद्यार्थी संगठनों ने भी अवैध वसूली और प्रशिक्षण केंद्र पर व्याप्त गंदगी को लेकर रोष जताया है और आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों ने बताया कि इस आईटीआई पर भारी अनियमितताएं हैं। इस पर किसी पदाधिकारी का ध्यान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.