April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रवेशोत्सव अभियान 2022 को सफल बनाने के लिए जागरूकता रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

प्रवेशोत्सव अभियान 2022 को सफल बनाने के लिए जागरूकता रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा और हाजीपुर के माननीय विधायक श्री अवधेश सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से 2022 में नवीं कक्षा में नामांकन अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार रथों को वैशाली समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इन रथों के साथ कला-जत्था की टीम सम्बद्ध की गई है।ये रथ वैशाली जिला के सभी प्रखंडो में जाएंगे जिनके साथ सम्बद्ध कला जत्था के द्वारा आमजनों के बीच नवीं वर्ग में नामांकन के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन का यह विशेष अभियान 01 से 15 जुलाई 2022 तक चलेगी जिसका मुख्य उद्देश्य है कि 8वी कक्षा पास कोई भी बच्चा ड्राप आउट नही हो,बल्कि सभी का नामांकन 9वी हो जाय।इसके लिए लोगो के बीच प्रचार – प्रसार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बहुत से बच्चे 8 वी पास कर स्कूल की पढ़ाई छोड़ देते हैं।इस अभियान में उन्हीं बच्चों के अविभावक को कला जत्था के द्वारा जागरूक करना है।जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए विद्यालयों में प्रभातफेरी भी निकाली जाय।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवम माननीय विधायक हाजीपुर के साथ अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरुण कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री समरेंद्र बहादुर सिंह एवम कला जत्था की टीम भी उपस्थित थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.