April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ग्रीष्मावकाश के बाद खुल गए सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल

ग्रीष्मावकाश के बाद खुल गए सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल
महुआ, नवनीत कुमार
ग्रीष्मावकाश के बाद सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खुल जाने से उनमें बच्चों की किलकारियां गुजरने लगी है। बीते शुक्रवार को खुली स्कूलों में प्रथम दिन तो बच्चों की संख्या कम रही। जबकि दूसरे दिन शनिवार को उनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई। बंदी के कारण सभी स्कूल विरान पड़े थे जो खुल जाने से अब गुलजार हो उठे हैं।
यहां शनिवार को अभिभावकों ने बताया कि स्कूल बंद रहने के कारण घर पर बच्चे ज्यादा परेशान कर रहे थे। अब स्कूल खुल गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल बंद रहने के कारण वे घर पर पढ़ने से दूर भागते थे। स्कूल में उन्हें टास्क मिलेंगे तो फिर घर पर भी पढ़ाई करने में लगे रहेंगे। शिक्षकों ने बताया कि लंबे समय के बाद शुक्रवार को स्कूल खुलने से प्रथम दिन तो बच्चों की संख्या काफी कम रही। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल के कमरों में मकड़ी के जाली भरे थे। चूहे का आतंक था। जिसकी साफ सफाई की गई। यहां सिंहराय पूर्वी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका सुजाता कुमारी, अनिता कुमारी, रूबी राय आदि ने बताया कि प्रथम दिन तो बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रही लेकिन अब उनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्कूल खुलने पर मिड डे मील भी पहुंचने लगे हैं। बच्चे उसे खा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल बंद होने के कारण विरानगी छाई थी। अब बच्चों की किलकारियां गूंजने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.