महुआ के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में हुआ विशेष टीकाकरण, पहले तो टीकाकर्मियों को देखकर सहम गए बच्चे और बाद में जोशीले अंदाज में कराया टीका
महुआ के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में हुआ विशेष टीकाकरण, पहले तो टीकाकर्मियों को देखकर सहम गए बच्चे और बाद में जोशीले अंदाज में कराया टीका
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ में विशेष टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को सैकड़ों लोगों को को कोविड रक्षक टीके दिए गए। यहां विभिन्न स्कूलों सहित कुल 34 जगहों पर शिविर लगाए गए थे। जहां टीका लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार के निर्देशन में अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम प्रकाश आदि लगे रहे। बताया गया कि सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में टीम पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण किया। इस अभियान में स्कूल संचालक और शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहा। यहां संत जॉन्स एकेडमी मानपुरा में विशेष अभियान के तहत टीकाकरण किया गया। बताया गया कि यहां बीते शुक्रवार को भी टीकाकरण किया गया था। स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत काफी लोग टीकाकरण से लाभान्वित हुए हैं। यहां लोगों को कोविशिल्ड, को-वैक्सीन और कोरवीवैक्स का टीकाकरण किया गया। महासंक्रमण कोरोना से बचने के लिए यह टीका जरूरी है। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि यहां टीकाकरण अभियान एक बार फिर उत्सवी माहौल में चलाया गया।
महुआ में कहां-कहां लगाए गए टीके:
महुआ के उच्च विद्यालय अब्बूचक गोपालपुर, आरएबीएस पब्लिक स्कूल तरौरा, उच्च विद्यालय सिंघाड़ा, आंगनबाड़ी केंद्र 348 कन्हौली, आरएन पब्लिक स्कूल सुपौल टरिया, उ मध्य विद्यालय बिशनपुर बेझा, रविदास मंदिर महुआ सिंहराय, महुआ मुकुंदपुर शंभू राय के दरवाजे पर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआ बालक, कन्या, संत जॉन्स एकेडमी मानपुरा, स्वास्थ्य उप केंद्र पानापुर, शाहपुर चंदन, हुसैनीपुर, हसनपुर ओस्ती, चकमोहजमा, छतवारा, फुलवरिया, पहाड़पुर, छितरौली, बालूघाट, भदवास, हकीमपुर, कुशहर, मधौल, मिर्जानगर, चकमाजाहिद, गोरीगामा, हरपुर बेलवा, तरौरा, मारगी, कड़ियों, मध्य विद्यालय डगरू डीह, अख्तियारपुर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदसराय सहित कुल 34 जगहों पर कोविड के टीके दिए गए।
