April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क पर है गड्ढा या गड्ढे में है सड़क यह कहना हो रहा मुश्किल पानी भरे गड्ढेनूमा सड़क पर कई गाड़ियां हो चुकी है दुर्घटनाग्रस्त,

सड़क पर है गड्ढा या गड्ढे में है सड़क यह कहना हो रहा मुश्किल
पानी भरे गड्ढेनूमा सड़क पर कई गाड़ियां हो चुकी है दुर्घटनाग्रस्त,
हाल महुआ के मुजफ्फरपुर रोड से निकलकर प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय होकर फूदेनी चौक निकलने वाली सड़क का
महुआ, नवनीत कुमार
कहने को तो महुआ नगर परिषद बाजार है। जबकि यहां क्षेत्रीय सड़कों की हालत देख हर लोग सहम जाते हैं। बाजार की कई सड़कें इस कदर गड्ढे में तब्दील हो गई है कि उस पर चलना दुर्घटना को न्योता देने के बराबर होता है। शनिवार को तो यहां कुछ सड़कों की बदहाली पर लोगों ने अपनी बेवाक बातें रखी।
महुआ के मुजफ्फरपुर रोड से निकलकर प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामराय को छूते हुए फूदेनी चौक पर निकलने वाली सड़क तो पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस सड़क से होकर चलना लोगों के लिए भारी कष्टदायक होता है। इस सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि गड्ढे में जब गाड़ियां हिचकोले खाती है तो सवार लोगों का दिल दहल जाता है। न जाने वह कब पलट जाए। शनिवार को यहां लोगों ने उक्त सड़क को दिखाते हुए बताया कि लंबे समय से इसकी मरम्मति और जीर्णोद्वार के लिए पदाधिकारियों को लिखा जा रहा है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। इस रास्ते से स्कूल की छात्र छात्राएं के अलावा राहगीर का आना जाना होता है। महुआ- मुजफ्फरपुर सड़क के महुआ से निकलकर लोग इस रास्ते महुआ-पातेपुर सड़क पर फूदेनी चौक के पास निकलते हैं। इस बरसात में तो सड़क पर जलजमाव हो जाने से गड्ढे का पता भी नहीं चलता। अगर कोई नए लोग इस रास्ते से होकर गुजरते हैं तो दुर्घटना होना तय माना जाता है। यहां लोगों ने बताया कि इस रोड से होकर विभिन्न गावों तक जाना होता है लेकिन इसकी मरम्मत थी पर किसी का ध्यान नहीं है। बाइक सवार दो इस रास्ते से गुजरते हैं तो उन्हें गिरना तय माना जाता है। महिलाओं को लेकर जा रहे कई बाइक सवार को गिर जाने से भारी फजीहत होती है। सड़क पर जमे कादो कीचर और गंदे पानी से वह सना जाते हैं। जिससे उनकी सूरत बदरंग हो जाती है। एसयूसीआई के ललित कुमार घोष, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विश्वनाथ बिप्लबी, पिंकी कुमारी, एआईएसएफ के उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू, प्रकाश आदि ने बताया कि अनुमंडल मुख्यालय से सटे इस सड़क का यह हाल है। इस पर किसी पदाधिकारियों का ध्यान नहीं जाना बहुत ही निंदनीय है। इन लोगों ने बताया कि सड़क की जीर्णोद्धार अगर नहीं की जाती है तो इसके लिए आंदोलन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.