July 8, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

भारत की आर्थिक विकास में समस्या एवं समाधान विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन

1 min read

भारत की आर्थिक विकास में समस्या एवं समाधान विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन

ताजपुर/समस्तीपुर( अब्दुल कादिर ):- डॉ. लोहिया कर्पूरी विश्वेश्वर दास महाविद्यालय ताजपुर में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.प्रभात रंजन कर्ण की अध्यक्षता में वर्तमान समय में भारत की आर्थिक विकास में समस्या एवं समाधान विषय पर व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके आयोजक अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ.सुमन कुमार पोद्दार और निर्णायकगण इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.उदय कुमार एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष निशिकांत जायसवाल रहे। प्रधानाचार्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में आर्थिक समस्याओं के बारें में विस्तार से बताया। छात्रों ने भी इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया साथ ही अपने-अपने विचार रखे। मंच संचालन डॉ.बलराम कुमार ने किया मौके पर डॉ. जगदीश प्रसाद वैश्यंत्री, रजत शुभ्र दास,डॉ. हुस्न आरा, डॉ.हरिमोहन प्रसाद सिंह, डॉ.संजीव कुमार विद्यार्थी, डॉ.कुमारी सुषमा सरोज, डॉ.शहनाज आरा, आशीष कुमार ठाकुर, गीता देवी, अजीत कुमार, सौरभ कुमार, नितेश कुमार, तबरेज आलम, रंधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.