राजद सुप्रीमो लालू यादव जी के सेहतमंद होने के लिए कार्यकर्ताओं ने की दुआ।।
राजद सुप्रीमो लालू यादव जी के सेहतमंद होने के लिए कार्यकर्ताओं ने की दुआ।।
ताजपुर / समस्तीपुर. ( अब्दुल कादिर ) राजद सुप्रीमो लालू यादव के बीमार होने के बाद उनके समर्थकों और चाहने वालों की ओर से लगातार🤲🏻दुआओं का सिलसिला जारी है , इसी क्रम में दिनांक-7 जुलाई 2022 को ताजपुर प्रखंड के डाकबंगला परिसर में स्थानीय राजद नेताओं ने उनके सेहतमंद होने के लिए🤲🏻दुआएं मांगी और कहा कि लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं,उनके बीमारी की सूचना से गांव-ग्राम के लोग व्यथित है,और उनके सलामती की खबर सुनने के लिए बेचैन है।देश के करोड़ों गरीबों की 🤲🏻दुआएं उनके साथ हैं।इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार,युवा नगर अध्यक्ष अजहर मिकरानी,जिला उपाध्यक्ष अरमान सदरी,युवा प्रदेश सचिव नुरुजोहा आफो,युवा जिला कोषाध्यक्ष चमन यादव,फतेहपुर वाला पंचायत के पूर्व मुखिया विष्णु देव सिंह,फतेहपुर वाला पंचायत के युवा अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम,मानपुरा पंचायत के युवा पंचायत अध्यक्ष दीपक कुमार,युवा नगर प्रधान महासचिव रियाज अहमद,युवा नगर उपाध्यक्ष दीपक यादव,नगर महासचिव प्रशांत चौधरी नगर महासचिव फखरे खान,नगर महासचिव जाहिद रजा,नगर सचिव मोहम्मद अकबर,नगर सचिव मोहम्मद सरफराज,नगर सचिव मोहम्मद मुजम्मिल,मोहम्मद अफरोज,पवन यादव,सुरेन्द्र राय आदि मौजूद थे।
