रालोजपा की बैठक में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का मनोनयन
रालोजपा की बैठक में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का मनोनयन
बैठक में पार्टी की मजबूती और धारदार बनाने का लिया निर्णय, रामविलास पासवान अमर रहे के लगे नारे
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ थाना चौक स्थित कर्पूरी भवन पर शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े सदस्यों की बैठक हुई। इस बैठक में व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया गया। साथ ही यहां पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कई प्रस्ताव लिए गए।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने देसरी प्रखंड के नयागंज निवासी मनोज कुमार को जिलाध्यक्ष का कमान सौंपा। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पार्टी की मजबूती के साथ संगठन को धारदार बनाने के लिए कहा। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के साथ कमेटी को विस्तार करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मदेव राय ने कहा कि लोगों को रालोजपा की ओर रुझान बढ़ी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जन जन तक जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के के कार्यों को बताने के लिए लिए कहा। दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी हित के लिए कार्य करने को कहा। वही कामेश्वर सिंह, शिवनाथ पासवान आदि ने भी संगठन को मजबूत और धारदार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को हमेशा सजग रहने के लिए कहा। इस मौके पर प्रकाश कुमार चंदन, चंदन गांधी, कामेश्वर प्रसाद सिंह, छोटे पासवान, रामानंद साह, प्रमोद पासवान, मनोज पासवान, जयप्रकाश गुप्ता, नितेश कुमार सिंह, महुआ प्रखंख अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान, अनीष कुमार, मनोज कुमार, उमेश पासवान, अरुण पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान अमर रहे के नारे भी लगाए। इस दौरान पार्टी के क्रियाकलापों को जन जन तक ले जाने का निर्णय भी लिया गया।
