April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए रामबाबू ठाकुर ।

पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए रामबाबू ठाकुर ।                रिपोर्ट सुधीर मालाकार । पातेपुर( वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर ग्राम निवासी स्वर्गीय रामबाबू ठाकुर की पुण्यतिथि पर लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। शिक्षाविद अजन्त कुमार की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सर्वप्रथम लोगों ने स्वर्गीय ठाकुर की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखते हुए कहा इसकी स्वर्गीय ठाकुर का जीवन साधारण व्यक्तित्व वाला था। जिन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच आपसी सद्भाव बना कर रखा। आज सामाजिक व्यवस्था टूटती नजर आ रही है, क्योंकि हम अपने पुरखों को याद नहीं करते, जिनका सामाजिक विकास में बहुत बड़ा योगदान था। वह कौम मृत समान माना जाता है जो अपने पूर्वजों को याद नहीं करता, इसलिए हम सबों को चाहिए कि अपने बड़े बुजुर्गों एवं पूर्वजों के सम्मान में हमेशा तत्पर रहना चाहिए ।इस मौके पर अपने विचार रखने वालों मे डॉ कांत लाल ठाकुर ,बसंत लाल ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर , अजंत कुमार, डॉ सुरेश राय, शहाबुद्दीन मुन्ना, गौतम कुमार ,पंकज कुमार ,प्रेम सागर राय ,सरपंच धनेश्वर सहनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर स्वर्गीय नंदलाल ठाकुर को भी श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.