April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

देवता से बारिश के लिए श्रद्धालुओं ने यज्ञ में दी आहुति

देवता से बारिश के लिए श्रद्धालुओं ने यज्ञ में दी आहुति
महुआ, इंद्रनवनीत कुमार
बरसात के मौसम में सुखाड़ की मार झेल रहे लोगों ने गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को इंद्रदेव से बारिश के लिए हवन यज्ञ में आहुति देकर बारिश की मांग की। महिलाओं ने आंचल फैलाए और गृहस्थ जीवन को खुशहाल बनाने के लिए देवताओं से काले मेघा पानी दे के लिए आरजू की।
गुरु पूर्णिमा पर जगह-जगह हवन यज्ञ में बारिश के लिए आहुति दी गई यहां गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी में अशेश्वर शर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह आदि ने श्रद्धालुओं से एक आहुति बारिश के लिए दिलवाई। बताया गया कि या इलाका किसानों का है। यहां मुख्य रूप से खरीफ फसल होती है बीते 2 वर्षों से बाढ़ और बारिश के कारण किसान फसल लगाने से चुक कर जा रहे हैं। जबकि इस बार सुखाड़ की मार झेल रहे हैं। आकाश में इस समय बादल छिटकनी चाहिए। जबकि धूप और गर्मी से लोग बेहाल चल रहे हैं। बारिश नहीं होने के कारण खेतों में लगी फसल और धान के बिचरे सुख रहे हैं। हवन यज्ञ में आई महिलाओं ने आहुति देकर और आंचल फैला कर इंद्र देवता से बारिश के लिए गुहार लगाई। यहां पर विभिन्न गांवों से काफी संख्या में महिला श्रद्धालु जुटी थी और उनमें भक्ति अपार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.