नयागांव में एक सप्ताह के अंदर दूसरी लूट-
नयागांव में एक सप्ताह के अंदर दूसरी लूट
रिपोर्ट गोपाल सहनी नयागांव (सारण)मंगलवार को सीतलपुर अपनी नानी के घर से वापस बिदुपुर लौट रहे एक मोटरसाइकिल सवार को नवनिर्मित फोर लेन दरियापुर रेल चक्का कारखाना नयागांव मार्ग पर बहेरवा गाछी गांव के समीप लूटपाट की गई। लूट की घटना का अंजाम देकर अपराध कर्मी सोनपुर की ओर निकल पड़े। इस संबंध में वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पानापुर गांव का निवासी आलोक कुमार ने नयागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।सूचक ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर जैसे ही नयागांव फोरलेन में स्थित टीसीडब्लू कंपनी के पास पहुंचा इसी बीच ब्लू रंग के अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराध कर्मी ने उसे घेर लिया। तथा अपराध कर्मियों ने उसका मोबाइल तथा गले में पहने सोने का चैन लूट लिया।इस घटना के बाद वहाँ मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना की जानकारी नयागांव पुलिस को दिया पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।इस घटना से डरे सहमें पीड़ित नयागांव थाना पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी तथा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है।बताते चले कि गत शुक्रवार रेल चक्का कारखाना रोड में लालागाछी गांव के पास अपराधकर्मियों ने सोनपुर आदम के निवासी एक दंपति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था लगातार हो रहे लूट की इस घटना से ग्रामीण एवं राहगीर भयभीत हैं।वही विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटनाक्रम संलिप्त एक अपराधी को सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानन्द गांव से उठाया है तथा जांच पड़ताल कर रही है।
