April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जेके हॉस्पिटल का भाजपा विधायक ने विधिवत उद्घाटन फीता काटकर कर संयुक्त रूप से किया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।                                                                जेके हॉस्पिटल का भाजपा विधायक ने विधिवत उद्घाटन फीता काटकर कर संयुक्त रूप से किया।
वैशाली/पातेपुर के भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान एवं हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने पातेपुर के मुसापुर सैदपुर पुरा डाक्टर हरिशंकर ठाकुर मार्केट में जेके हॉस्पिटल
का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर कर संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के पश्चात विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस यह अस्पताल खुलने के बाद अब सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को काफी सुविधा मिलेगी।अब लोगो को बेहतर ईलाज के लिए दूर शहर के अस्पतालों में नही जाना पड़ेगा। इसके लिए उन्होंने अस्पताल के संचालक डाक्टर अशोक कुमार के इस कार्य की सराहना करते हुए उनके एवं अस्पताल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्धघाटन के बाद दोनों विधायक ने अस्पताल में लगी विभिन्न आधुनिक उपकरणों के साथ विधी व्यवस्था का मुआयना किया।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश ठाकुर, पुर्व मुखिया अशरफी मंडल , कामेश्वर साह इंद्रजीत सिंह, नरेश राय , समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.