कोरोना महामारी को लेकर दो साल के अंतराल के बाद करेंगे जल अभिषेक एवं दर्शन
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट । कोरोना महामारी को लेकर दो साल के अंतराल के बाद करेंगे जल अभिषेक एवं दर्शन
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
पहलेजाघाट से पैदल यात्रा कर पवित्र गंगा जल लेकर मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा हेतु जगह जगह पंडाल बनाये जा रहे हैं ।
दो वर्षों से कोरोना महामारी को लेकर कावरियों के लिये बाबा का दरबार बन्द कर दिया गया था जिसके कारण न तो कांवरिया ही बाबा के दरबार मे जा सके , न ही दुकानें सज पाई थी और न ही जगह जगह कावरियों के सेवार्थ हेतु शिविर ही लगाई गई थी लेकिन इस बार खुद प्रशासन कांवरियों के सेवा के लिये शिविर की तैयारी कर रही है । इतना ही नहीं गोरौल स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर की तैयारी की जा रही है । श्रावणी मेला की तैयारी पर बीडीओ उदय कुमार , सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल , थानाध्यक्ष संजीव कुमार , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि भगवान भोले की कृपा से इस बार कांवरियों की सेवा करने का मौका मिल रहा है । कोरोना महामारी ने भगवान एवं भक्तों के बिच दो वर्षों तक दुरी बना दिया था । प्रखंड परिसर , थाना परिसर एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एनएच 22 पर लगाये जा रहे शिविर में कांवरियों को हर तरह की सुबिधा उपलब्ध कराई जाएगी । इतना ही नहीं जनप्रतिनिधियों से लेकर सेठ साहूकारों द्वारा भी जगह जगह सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है ।
