April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

माधोपुर दिघरुआ में 32 दिन पूर्व एक महिला की हत्या मामले को लेकर पीड़ित परिजन से मिले लोजपा नेता अभय सिंह

माधोपुर दिघरुआ में 32 दिन पूर्व एक महिला की हत्या मामले को लेकर पीड़ित परिजन से मिले लोजपा नेता अभय सिंह

मोरवा / समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) जिले के मोरवा विधानसभा क्षेत्र के ताजपुर थाना अंतर्गत माधोपुर दिघरुआ पंचायत पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश महासचिव अभय सिंह वही माधोपुर दिघरुआ पंचायत में बीते 32 दिन पूर्व एक महिला की अज्ञात अपराधियों ने निर्मम हत्या करके उनके घर के लगभग 500 मीटर पीछे फेंक दिया था। अज्ञात अपराधियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए महिला के शरीर पर एसिड भी डाल दिया था। वही जिसकी पहचान स्थानीय बीलट राउत की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई थी। इस घटना को लेकर पीड़ीत परिवार से मिलकर हर संभव सहायता दिलाने का लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश महासचिव अभय सिंह ने आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.