April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुंयतिथि पर राजद कार्यकर्ता को दी श्रद्धांजलि पहुंचे विधायक

पुंयतिथि पर राजद कार्यकर्ता को दी श्रद्धांजलि
पहुंचे विधायक
महुआ, नवनीत कुमार
प्रथम पुण्यतिथि पर राजद कार्यकर्ता को विधायक ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार को महुआ के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत गोरीगामा में किया गया था। जहां पर कई गणमान्य लोग पहुंचकर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
यहां कोई रामा निवासी स्व कृष्ण कुमार भार्गव के प्रथम पुण्यतिथि पर पहुंचे स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रोशन ने नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह पार्टी के एक अच्छे कार्यकर्ता थे। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिजनों को धैर्य और साहस भी बंधाया। विधायक ने यह भी कहा कि स्व भार्गव उनके दाहिने हाथ थे। उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुंची है। इस मौके पर डॉ केसी विद्यार्थी, मुखिया संजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार, डॉ एस कुमार, राजेश सोनी, गोपाल सोनी, रामाशंकर यादव, प्रेम चौधरी, अभिषेक, रमन गुप्ता, शंभू, डॉ विकास, डॉ नवीन, रणविजय यादव, सत्येंद्र सिंह, राजद जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी, रमन आजाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.