April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

ताजपुर /समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) आज दिनांक 16.07.2022 को डॉ. लोहिया कर्पूरी विश्वेश्वर दास महाविद्यालय ताजपुर में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.प्रभात रंजन कर्ण की अध्यक्षता में *भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (1885-1947)* विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके आयोजक और निर्णायक विभागाध्यक्ष डॉ.उदय कुमार एवं आशीष कुमार रहे।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी निशिकांत जायसवाल एवं आइ.क्यू.एसी.समन्वयक रजत शुभ्र दास के देखरेख में सम्पादन कराया गया। आयोजन सचिव ने विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए बताया कि क्विज प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रतियोगिता परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना है ताकि इस वैश्विक और आर्थिक युग में रोजगार सृजन हो सके। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया की महाविद्यालय छात्रों के ज्ञान प्राप्ति के लिए कृत संकल्पित है जिसको ध्यान में रखते हुए स्वर्ण जयंती के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक और प्रतियोगी कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे है जिसमें आप सभी नियमित शामिल रहे। प्रधानाचार्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बताया की इतिहास विषय के आज के विषय वस्तु को मनाए जा रहे ‘ आजादी का अमृत महोत्सव’ के आलोक में ढाला गया है। नवनियुक्त शिक्षकों से छात्रों का परिचय कराते हुए सभी छात्रों को नियमित रुप से महाविद्यालय आकर समुचित ज्ञान प्राप्त करने का आह्वान किया । छात्रों ने भी इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंच संचालन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डा. सुमन कुमार पोद्दार तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री आशीष कुमार ने किया। मौके पर डॉ. हुस्न आरा, डॉ.सीमा कुमारी, डॉ.शाजिया प्रवीण, डॉ.ददन राम,डॉ.गायत्री कुमारी, डॉ.अनील शर्मा एवं अन्य शिक्षकों के अलावे अजीत कुमार, सौरभ कुमार, नितेश कुमार, तबरेज आलम, रंधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.