April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*पूसा के मोरसंड में चला खेग्रामस का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली खेग्रामस की सदस्यता*

*पूसा के मोरसंड में चला खेग्रामस का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली खेग्रामस की सदस्यता*

*खेग्रामस के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राय व जिला सचिव जीवछ पासवान सदस्यता अभियान में मोरसंड पहुंचे*

पूसा / समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) 17 जुलाई 2022.

अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) का सदस्यता अभियान गाँव – गाँव में चल रहा है। न एक भी गाँव छूटे, न गरीबों का एक भी घर छूटे के लक्ष्य के साथ यह अभियान पूसा प्रखंड समेत पूरे बिहार में चलाया जा रहा है। रविवार को प्रखंड के मोरसंड पंचायत में खेग्रामस का सदस्यता अभियान भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान बतौर पर्यवेक्षक खेग्रामस के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राय व जिला सचिव जीवछ पासवान मौजूद थे। गांव के लोगों के घरों पर जाकर तो कहीं गांव में लोगों को एकत्रित कर खेग्रामस संगठन व उसके जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के बारे में जानकारी दी गई। सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों ने खेग्रामस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर सदस्यता अभियान में तेजी लाकर मजदूरों को पार्टी से जोड़कर कर संगठित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर माले नेता उमेश सिंह समेत श्रवण कुमार, मो. आकूब, मो. आसिफ, सरिता देवी, पूनम कुमारी, क्रांति देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.