अज्ञात चोरों की करतुत के कारण लोग अंधेरे एवं भीषण गर्मी में जी रहे हैं।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर एवं बलिगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने अब बिजली विभाग को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अज्ञात चोरों की करतुत के कारण लोग अंधेरे एवं भीषण गर्मी में जी रहे हैं।
शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने बलिगांव थाना क्षेत्र के कुड़ीया गांव में एक दर्जन से अधिक पोलो से हाइवोल्टेज बिजली का तार काट लिया। वहीं पातेपुर थाना क्षेत्र के निरपुर पंचायत के धनकौल गांव में भी चोरों के द्वारा तार को चोरों ने काट लिया। जिस कारण दोनो ही गांव में अंधेरा छा गया एवं लोग भीषण उमस भरी गर्मी में जी रहे हैं। उक्त दोनों गांव के दर्जनों लोगों से मिली शिकायत पर प्रमुख पुत्र सह राजद के युवा नेता पंकज कुमार ने पातेपुर एवं डभैच बिजली पावर सबस्टेशन के जेई से बात कर उक्त दोनों गांव में तार लगवाकर अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कहा गया है।
