April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डीडीसी ने किया पोखर और स्कूल का निरीक्षण

डीडीसी ने किया पोखर और स्कूल का निरीक्षण
महुआ, नवनीत कुमार।                                      वैशाली/महुआ डीडीसी ने बुधवार को महुआ के सुपौल टरिया पहुंच कर पोखर के सौंदर्यीकरण का जायजा लिया। साथ ही यहां स्कूल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
डीटीसी चित्रगुप्त कुमार सुपौल टरिया पंचायत अंतर्गत पोखर पहुंचे। जहां पूर्व से हो रहे उसके सौंदर्यीकरण को देखा। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता पर भी निरीक्षण किया और कई आवश्यक निर्देश दिए। यहां बताया गया कि पोखर के सौंदर्यीकरण में सीढी घाट का निर्माण हो रहा है। साथ इसके भिंडे को दुरुस्त करें पौधरोपण किया जा रहा है। यह पोखर पर ग्रामीण इलाके के लोग छठ पूजन करते हैं और स्नान भी करते हैं। बाद में डीडीसी सुपौल टरिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे जहां वर्ग कक्ष को देखा। बच्चों के बीच पठन-पाठन का भी जायजा लिया। उन्होंने स्कूल प्रशासन से पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही स्कूल में साफ-सफाई बच्चों, की उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। इस मौके पर उनके साथ कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.